अनजाने में आंखों में रंग जाने पर अपनाएं ये तरीका, आंखों में नहीं होगी जलन

अनजाने में आंखों में रंग जाने पर अपनाएं ये तरीका, आंखों में नहीं होगी जलन

सेहतराग टीम

हम लोग होली का त्योहार काफी उत्साह और लगन से मनाते हैं। इसलिए तो हम इस त्योहार का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं। इस दिन हम लोगों को रंगों से रंगते हैं और गुजिया, नमकीन, ठंडाई और स्वादिष्ट व्यंजन खाकर खुशियों से होली मनाते है। यह त्योहार अंहकार पर आस्था और विश्वास की जीत का प्रतीक है। कहा जाता है कि इस दिन सभी लोगों को सारे गिले-शिकवे मिटाकर दोस्ती कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए, जो इस त्योहार का उद्देश्य भी है।

पढ़ें- होली के रंगों से प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों को हो सकता है नुकसान, ऐसे रहें सावधान

होली के दिन सभी लोग जमकर रंग और गुलाल से खेलते हैं। ज़ाहिर है ऐसे में आप भी इसे खेलने के लिए काफी उत्साहित होंगे। भाई-बहन, यार-दोस्त और आस-पड़ोस के लोग एक दूसरे को खूब रंग लगाते हैं। इस खेल में कई बार रंग आंखों में भी चला जाता हैजिससे आंखों को बहुत नुकसान भी पहुंच सकता है।

आंखों के लिए ख़तनाक है रंग

रंगों को तैयार करने के लिए तरह-तरह के केमिकल और एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब यह रंग आंखों में जाता है, तो तेज़ जलन मचती है और अगर ऐसे में आपने आंखों को मसल दिया तो ये आंखों की पुतली को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। होली की मौज-मस्ती के दौरान आंखों को ख़तरनाक रंगों से बचाए रखना बहुत ज़रूरी है। 

आज हम बता रहे हैं कि होली के दिन अगर आपकी आंखों में भी अनजाने में रंग चला जाता है, तो अपनी आंखों को नुकसान से बचाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

  • होली के दिन रंग से खेलने से पहले अपनी आंखों के आसपास तेल या फिर वैस्लीन लगा लें। इससे आपकी आंखों के आसपास की त्वचा में नम रहेगी और साथ ही रंग आंखों के अंदर जाने के बजाय पलकों पर ही चिपक जाएगा।
  • ध्यान रहे कि रंग अगर आंखों में चला जाए, तो आंखों को रगड़कर साफ न करें। इससे आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही जलन भी पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आंखों में रंग चला जाए तो इसे हाथों से रगड़े नहीं बल्कि किसी सूती कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें। 
  • होली खलने से पहले आप आंखों के लिए पहले से आइड्रोप खरीद लें। मार्केट में ऐसे कई आई ड्रॉप उपलब्ध हैं, जिनकी एक बूंद से आपकी आंखों में गया रंग तुरंत ही बाहर निकल सकता है। किसी डॉक्टर की सलाह से आप ये आईड्रॉप ले सकते हैं। 
  • होली में रंग खेलने के दौरान रंग आंखों में चला जाए तो इसे पानी से तुरंत न धोएं। गुलाल चले जाने के तुरंत बाद आंखों को धोने से रोटिना में रंग फैल सकता है, जिससे आंखों की रोशनी जा सकती है।
  • होली खेलते वक्त आप ग्लेयर्स पहन सकते हैं, इससे आपकी आंखें रंग और धूप दोनों से बचेंगी। 
  • अगर आप आमतौर पर कॉन्टेक्ट लेंसेज़ का उपयोग करते हैं, तो होली के दिन इन्हें पहनने की ग़लती न करें। लेंस में अगर किसी वजह से रंग चला गया तो आपकी आंखों को ज़्यादा नुकसान पहंच सकता है। बेहतर यही है कि चश्मा पहनकर होली खेलें।

इसे भी पढ़ें-

ये 10 बातें आपको होली के मौके पर कोरोना संक्रमित होने से बचाएंगी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।